{"_id":"62c88eec92a3193516416cc1","slug":"nift-constructed-with-133-crores-12-will-be-inaugurated-by-union-minister-pkl-office-news-pkl4560183105","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 करोड़ से निफ्ट का हुआ निर्माण, 12 को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 करोड़ से निफ्ट का हुआ निर्माण, 12 को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का 10.42 एकड़ में बने ग्रीन बिल्डिंग का 12 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। इस बिल्डिंग का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने किया है। यह संस्थान ग्रीन कांसेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है।
तीन स्टार रेटिंग का यह भवन गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहेगा। इस कारण इसमें सर्दियों में हीटर और गर्मियों में एयर कंडीशन चलाने की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। निफ्ट में एक गर्ल्स हॉस्टल भी तैयार किया गया है। भवन के सिविल, बिजली, पब्लिक हेल्थ, रोड, हॉर्टिकल्चर विंग पर करीब 94.72 और इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीनरी पर 38.42 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। कुल मिलाकर पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 133.16 करोड़ रुपये की लागत आई है।
करीब साढ़े तीन साल में निर्माण कार्य हुआ पूरा
निफ्ट का निर्माण 5 जून 2018 को शुरू हुआ था। यह 10.42 एकड़ में बनाया गया है। 7.50 एकड़ में अकादमिक ब्लॉक है, जबकि 2.92 एकड़ एरिया में गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक बनाया गया है। इसमें कुल 52 कमरे बनाए गए हैं। इसमें 108 लड़कियों के रहने की व्यवस्था होगी। बिल्डिंग का कुल कवर्ड एरिया 349000 है।
विज्ञापन
इसमें अकादमिक और हॉस्टल ब्लॉक शामिल हैं। हॉस्टल ब्लॉक का कुल कवर्ड एरिया 35,208 स्क्वायर फुट है। संस्थान के परिसर में गुलमोहर, अमलतास, अशोक, पाम ट्री, जकरांदा, चांदनी, चमेली, मोगरा, बेला, रजनीगंधा, बबूल के अलावा आवासीय क्षेत्र के नजदीक आम, अमरूद, अनार, अंजीर, चीकू, लीची, इमली के पौधे लगाए गए हैं।
निफ्ट के उद्घाटन के बाद यहां पर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह प्रस्ताव 2010 का है, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 12 साल लग गए । 2012 से लगातार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकार से पत्राचार कर रहा हूं। इसमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का विशेष योगदान रहा है। - सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16, पंचकूला।