फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   newly wedding bride died

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल पक्ष पर आरोप

Sun, 16 Feb 2020 07:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
newly wedding bride died
चंडीगढ़। सेक्टर-24 स्थित कालोनी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवती के ससुराल पक्ष पर उसे दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। रविवार को जीएमएसएच-16 में नेहा (20) के शव का पोस्टमार्टम करवा गया। पुलिस ने कयास लगाया है कि नेहा की मौत बीमारी की वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि मौत किन कारणों से हुई है। फिलहाल सेक्टर-24 चौकी पुलिस सीआरपीसी 176 के तहत मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब 8 बजे का है। नेहा के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि वह डड्डूमाजरा निवासी हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी नेहा ने बिना परिवार की सहमति से मार्च 2019 में सेक्टर-24 के रमन से शादी कर ली। इसके बाद से नेहा से कोई संपर्क नहीं साधा गया, लेकिन छोटी बेटी अक्सर फोन पर नेहा से बातचीत करती रहती थी। बीते शनिवार दोपहर को भी उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। रात करीब 8 बजे पता चला कि उनकी बेटी नेहा कि मौत हो गई है। दिलीप सिंह का आरोप है कि नेहा के ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। इस वजह से उन्होंने उसे उसे मार दिया।
विज्ञापन

वहीं, रमन के परिजनों ने बताया कि नेहा की तबियत बिगड़ने पर उसे जीएमएसएच-16 ले जाया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई। रमन के चचेरे भाई रविंदर ने बताया कि लड़की के परिजनों का आरोप झूठा है। वे रमन के परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जबकि नेहा की मौत बीमारी के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed