{"_id":"61cf6b25c152a66e204bc06a","slug":"new-year-2022-people-of-the-district-will-get-gifts-rub-rob-bus-depot-basketball-and-volleyball-and-indoor-ground-pkl-office-news-pkl4378623153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष-2022 : जिले के लोगों को मिलेंगे तोहफे, आरयूबी, आरओबी, बस डिपो, बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल और इंडोर ग्राउंड मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष-2022 : जिले के लोगों को मिलेंगे तोहफे, आरयूबी, आरओबी, बस डिपो, बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल और इंडोर ग्राउंड मिलेगा
विज्ञापन
पंचकूला। तमाम चुनौतियों के बीच गुजरे 2021 के बाद नववर्ष खुशियां लेकर आने वाला है। वर्ष-2022 में जिले के लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें सेक्टर-19 रेलवे अंडर पास, ओवरब्रिज, बस डिपो, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल इंडोर ग्राउंड शामिल है। एक तरफ जहां जिले के खिलाड़ियों को फरवरी माह से खेल से जुड़े बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेंगे, वहीं सेक्टर-19 के लोगों को पंचकूला आने और जाने के लिए नया रास्ता मिलते ही जाम से निजात मिलेगी। बस डिपो के शुरू होने बसों की बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
बस डिपो से विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
अभी जिले के हजारों युवाओं को प्रदेश के अधिकतर दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और जीरकपुर से बस पकड़नी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए आसानी से जा सकेंगे। बस डिपो बनाने के लिए पंचकूला में 50 करोड़ रुपये में वर्कशॉप तैयार किया गया है। 2022 में इसकी शुरुआत के बाद जिले के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सेक्टर-19 अंडरपास से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
सेक्टर- 19 का रेलवे अंडर पास 31 जनवरी और रेलवे ओवरब्रिज का काम 15 मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। इससे यहां के हजारों लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। दरअसल हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर के लोगों से वादा किया था, कि 2021 दीपावली तक निर्माण कार्य पूरा कर इन रास्तों को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते विधानसभा अध्यक्ष अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाए, लेकिन दोनों प्रोजेक्टों का लाभ 2022 में स्थानीय लोगों को मिलेगा। इन दोनों प्रोजेक्टों का काम करीब 95 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल के इंडोर ग्राउंड होंगे तैयार
नए साल में सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल के अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को धूप और बारिश की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां दो-दो कोर्ट के अलग-अलग इंडोर हाल तैयार किए जा रहे हैैं। इसका करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। इस इंडोर ग्राउंड में दो सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार किए जाएंगे। दोनों प्रोजेक्टों पर करीब 18 करोड़ 20 लाख 22 हजार 400 रुपये खर्च आएगा। इसका लाभ खिलाड़ियों को 2022 में मिलेगा।