फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New roads are being built on top of the old ones, due to the height of the label it will fill with rain water

Panchkula News: पुरानी के ऊपर ही बना रहे नई सड़कें, लेबल ऊंचा होने से बारिश में भरेगा पानी

Sun, 24 Nov 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
New roads are being built on top of the old ones, due to the height of the label it will fill with rain water
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पंचकूला। शहर की मुख्य सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम पीएमडीए ने शुरू कर दिया है। करीब 20 करोड़ की लागत से मुख्य सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा के नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, इन सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम पूरा होने से पहले ही इनकी गुणवक्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

सेक्टर-21 निवासी अशोक कुमार और एसके नैय्यर का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 को छोड़कर सभी सेक्टरों से गुजरने वाली मुख्य सड़कें बिना पुरानी सड़कों को उखाड़े ही बनाई जा रही है। इससे सड़कों का लेबल एक से डेढ़ फुट तक ऊंचा हो गया है। अब सड़कों का लेबल ऊंचा होने के कारण बारिश के दिनों में मुख्य सड़कों का पानी सेक्टरों में भर जाएगा। इस संबंध में पीएमडीए के जूनियर इंजीनियर मनीष ने बताया कि सड़कें मानक के हिसाब से बनाई जा रही हैं। जहां सड़कें उखाड़ने की जरूरत है, वहां उखाड़कर सड़कें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed