फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New police post started in Sector-25

सेक्टर-25 में नई पुलिस चौकी शुरू

Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
New police post started in Sector-25
सेक्टर-25 पुलिस चौकी का शुभारंभ। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस ने सेक्टर-25 में नई चौकी का शुभारंभ किया है। इसमें चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह को बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी थाना चंडीमंदिर के अंतर्गत कार्य करेगी। चौकी के मुंशी पद पर हवलदार मलकीत सिंह को लगाया गया है। इसके अलावा चौकी में कई अनुसंधान अधिकारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। सेक्टर-25 पंचकूला में हनुमान मंदिर के पास शनिवार को नई पुलिस चौकी की शुरुआत हुई है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा की उपस्थिति में पुलिस चौकी को विधिवत शुरू किया गया। इस मौके पर पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिस व्यवस्था, पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पुलिस चौकी शुरू की गई है। इसमें आमजन अपनी शिकायतों को आसानी और सुगमता के साथ दर्ज करा सकते हैं। आमजन को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed