फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Police Commissioner ADGP Sandeep Khirwar took charge

नए पुलिस कमिश्नर एडीजीपी संदीप खिरवार ने संभाला चार्ज

Tue, 01 Nov 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
New Police Commissioner ADGP Sandeep Khirwar took charge
पंचकूला। शहर के नए पुलिस कमिश्नर एडीजीपी संदीप खिरवार ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया है। एडीजीपी संदीप खिरवार ने बतौर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर पंचकूला का चार्ज संभाला है। उनके पास पहले एडीजीपी हरियाणा लॉ एंड आर्डर का चार्ज है। सोमवार को जवानों ने सलामी देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि अपराधों की रोकथाम, महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व नशीली पदार्थों को जड़ से खत्म करना है। इसके साथ ही साइबर अपराधों को लेकर उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और साथ ही पुलिस-पब्लिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

1995 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी
एडीजीपी संदीप खिरवार 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने सन 1994 में आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। संदीप खिरवार बतौर एसपी अंबाला, पंचकूला और हिसार में रहे हैं। वे बतौर पुलिस आईजी रोहतक रेंज और बतौर पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम में रह चुके हैं। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के लिए और हरियाणा जिलों के लिए जिला पुलिस प्रमुख के रूप में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन ही थानों का लिया जायजा
चार्ज संभालते ही नए पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने थाना मनसा देवी, थाना सेक्टर-5, थाना सेक्टर-7, थाना सेक्टर-20, महिला थाना और कार्यालय पुलिस उपायुक्त में पहुंचकर सभी ब्रांचों का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पंचकूला शहर राज्य का बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए खास ध्यान रखा जाएगा। आम जनता को हर प्रकार की सुविधा जो पुलिस दे सकती उसको देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed