फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Governor Gulabchand Kataria will visit the border areas of Punjab from 25th September

Punjab: बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, बीएसएफ, पुलिस और लोगों से भी मिलेंगे

Sat, 07 Sep 2024 10:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया पंजाब के साथ लगने वाले पाकिस्तान बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सीमा पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
New Governor Gulabchand Kataria will visit the border areas of Punjab from 25th September
सीएम भगवंत मान के साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

चंडीगढ़। पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 25 सितंबर से पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे। राज्यपाल कटारिया इस दौरान पाकिस्तान से लगते पंजाब के बॉर्डर में छह जिलों में जाकर जमीनी हकीकत को समझेंगे। राज्यपाल बॉर्डर एरिया की सुरक्षा संभाल रही फ्रंटलाइन बीएसएफ, दूसरा पंजाब पुलिस जवानों और स्थानीय गांवों के लोगों से बातचीत कर रोज पेश आनी वाली समस्याओं को समझेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बॉर्डर एरिया के दौरे सुर्खियों में बने रहे। पूर्व राज्यपाल पुरोहित जब पंजाब के बॉर्डर एरिया पर जाते तो वहां प्रदेश में ड्रग्स के बढ़ते चलन और लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाकर पंजाब की मौजूदा मान सरकार को घेरने का प्रयास करते।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल के बॉर्डर दौरे को लेकर सीएम मान और पुरोहित के बीच लंबे समय तक तनातनी का माहौल रहा। अब देखना यह होगा कि अमृतसर में श्री दरबार साहिब में एकसाथ दिखने वाले राज्यपाल कटारिया और सीएम मान के बीच नजदीकियां यूं ही बनीं रहती हैं या फिर आने वाले दिनों में पूर्व राज्यपाल के तरह दोनों के बीच तंत्र और प्रशासन को चलाने में टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed