फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New bus service started from Panchkula Bus Stand to Chhajjumajra and Patiala

Panchkula News: पंचकूला बस स्टैंड से छज्जूमाजरा और पटियाला के लिए नई बस सेवा शुरू

Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
New bus service started from Panchkula Bus Stand to Chhajjumajra and Patiala
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बस शाम और सुबह दोनों शिफ्ट में चलेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचकूला बस स्टैंड से छज्जू माजरा और पटियाला के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह बस पहले पंचकूला से छज्जू माजरा जाएगी और वहां से लौटकर पंचकूला होते हुए पटियाला के लिए रवाना होगी।
नई बस सेवा शुरू होने से पंचकूला, छज्जू माजरा और पटियाला के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और व्यापारी इसका लाभ उठाएंगे। बस सेवा से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो के जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की लंबे समय से सीधी और नियमित बस सेवा की मांग थी। बस का समय इस प्रकार तय किया गया है: पंचकूला बस स्टैंड से शाम 5:30 बजे छज्जू माजरा के लिए रवाना होगी, वहीं सुबह 6 बजे छज्जू माजरा से चलकर 7:30 बजे पंचकूला पहुंचेगी और 8 बजे पटियाला के लिए रवाना होकर 9:54 बजे वहां पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था के साथ नियमित सफाई और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो भविष्य में बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

यात्रियों ने नई बस सेवा शुरू करने के लिए हरियाणा रोडवेज और प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि अब उन्हें पटियाला और छज्जू माजरा जाने में सुविधा होगी और यात्रा सुरक्षित व किफायती बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed