फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Negligence in road construction work, accidents happening

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही से हो रहे हादसे

Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence in road construction work, accidents happening
रायपुररानी। भाजपा की महिला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कस्बे में स्थित खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। पंचकूला एसडीएम रिचा राठी व लतिका शर्मा ने की सभी समस्याओं को सुना व अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे अहम मुद्दे सड़क निर्माण कार्य, जल विभाग के कार्य व बिजली विभाग के रहे। मौली-प्यारेवाला सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, जल विभाग ने जगह-जगह पानी की पाइप लाइन डालने के लिए रायपुररानी कस्बा व गांव की गलियों और मेन मार्केट जो गड्ढे खोदे थे उनको दोबारा न तो बंद किया और न ही ठीक किया जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। इस बारे में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई तो कोई भी प्रशासनिक अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शर्मा ने कहा कि जनहित समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के काम का मुद्दा उठाया
रायपुररानी के निवर्तमान सरपंच मुकेश छाबड़ा ने कस्बे में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के काम का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा पूरे कस्बे से स्ट्रीट लाइट उतारकर कार्यालय में रखी गई हैं। इस पर पूर्व विधायक ने बिजली निगम के एक्सईएन को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। सरपंच ने बताया कि सभी गली चौराहों पर अंधेरा पसरा होने के कारण आए दिन क्राइम बढ़ रहा है वहीं, ग्रामीण लावारिस पशुओं का भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान रायपुररानी तहसीलदार वरिंद्र गिल, बीडीपीओ परम नंदन, पीडब्ल्यूडी एसडीई अनिल कंबोज, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विकास लाठर, रायपुररानी अस्पताल एसएमओ डॉ. संजीव गोयल, आयुष गर्ग एसडीओ बिजली निगम, डीएफएससी नीरज शर्मा, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह व कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी और उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू हरयोली, मुकेश छाबड़ा सरपंच, सचिव पंडित रामरत्तन शर्मा मानकटबरा, डॉ. जितेंद्र नाथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन धीमान, तरसेम शर्मा, गौरव शर्मा खेड़ी, महबूब खान, शेरू राम, रामकुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed