फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Negligence in POCSO cases will not be tolerated; school principals and teachers will be provided training.

Panchkula News: पॉक्सो मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, स्कूलों के प्रिंसिपल-शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Negligence in POCSO cases will not be tolerated; school principals and teachers will be provided training.
हरियाणा बाल अधिकार आयोग ने लिया फैसला, शिकायत मिलते ही क्या कार्रवाई करनी है और किसे सूचना देनी है, बताया जाएगा
विज्ञापन

27 अगस्त से कैथल में होगी शुरुआत, चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में होगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कूलों में बच्चों से यौन शोषण से जुड़े मामलों में प्रिंसिपल और शिक्षकों की अनदेखी या अधूरी जानकारी अब भारी पड़ सकती है। हरियाणा बाल अधिकार आयोग ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जानकारी देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। जिला पंचकूला में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कई स्कूलों में प्रिंसिपल और शिक्षकों को पॉक्सो से जुड़े मामलों में कानून और कार्रवाई की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है।

शिकायत मिलते ही क्या करना है, बताया जाएगा
प्रशिक्षण में सरकारी और निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक, बीईओ, डीईओ और स्कूलों में गठित पॉक्सो समितियों के सदस्य शामिल होंगे। उन्हें पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के साथ यह भी बताया जाएगा कि शिकायत मिलते ही पहला कदम क्या होना चाहिए, किस अधिकारी या एजेंसी को तत्काल सूचना देनी है और रिपोर्टिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन


27 अगस्त से कैथल में शुरुआत
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त से कैथल जिले में होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को शिकायत मिलने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई करने की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। आयोग का उद्देश्य स्कूलों को अधिक संवेदनशील बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त माहौल तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed