फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navratri: Devotees offered 22 and a half lakh cash and 142 ornaments

नवरात्र : श्रद्धालुओं ने साढ़े 22 लाख नकद और 142 आभूषण चढ़ाए

Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees offered 22 and a half lakh cash and 142 ornaments
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 22 लाख 61 हजार 932 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। सोमवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 19 लाख 14 हजार 854 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 42 हजार 78 रुपये और चंडी माता मंदिर में 5000 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 4 नग, चांदी के 109 नग श्रद्धालुओं ने अर्पित किए। काली माता मंदिर कालका में चांदी के 29 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में तीन यूएसए और 170 कनाडा की करेंसी भी दान स्वरूप प्राप्त हुई। इसके अलावा काली माता मंदिर में यूएसए की 20 करेंसी दान स्वरूप प्राप्त हुई।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने लिया माता का आशीर्वाद
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अपनी पत्नी ममता के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना कर हवन में आहुति डाली। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि उन्होंने माता से यह प्रार्थना भी की है कि हरियाणा प्रदेश पर किसी भी तरह का संकट न आए और प्रदेश इसी तरह विकास के पथ पर अग्रसर रहे। इससे पूर्व नांगल चैधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने माता के चरणों में मत्था टेका
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने सोमवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिला वासियों और प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। महावीर कौशिक ने कहा कि प्रथम बार माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का बीमा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत दुर्घटना की स्थिति में श्रद्धालु की मृत्यु पर एक लाख रुपये का मुआवजा और घायल होने की स्थिति में 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने लोगों से मेले के दौरान बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed