फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navodaya Selection Test on November 28; seven centers proposed in Panchkula.

Panchkula News: नवोदय चयन परीक्षा 28 नवंबर को, पंचकूला में सात केंद्र प्रस्तावित

Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Selection Test on November 28; seven centers proposed in Panchkula.
कक्षा छह में प्रवेश के लिए 2027 परीक्षार्थी होंगे शामिल, रायपुररानी में सबसे अधिक 435 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। पंचकूला जिले में परीक्षा के लिए सात केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जहां कुल 2027 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विद्यालय प्रशासन ने केंद्रों का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला को भेज दिया है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से परीक्षा जिले के विभिन्न स्कूलों में कराई जाएगी।

प्राचार्य रूप चंद ने बताया कि रायपुररानी खंड में सबसे अधिक परीक्षार्थी हैं। यहां गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी को केंद्र प्रस्तावित किया गया है। 435 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए इस केंद्र की अधीक्षक सरोज होंगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों में प्रस्तावित हैं परीक्षा केंद्र
बरवाला: गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटौर-228 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक जितेंद्र शर्मा।
मोरनी: गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरनी-136 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक देवेंद्र सिंह।
पंचकूला सेक्टर-12ए: सार्थक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-312 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक रेणु बाला।
पंचकूला सेक्टर-6: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-303 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक राजबीर सिंह।
पिंजौर: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 312 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक यशपाल राणा।
कालका: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-301 परीक्षार्थी। केंद्र अधीक्षक राज कुमार आर्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed