फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navisha and Ritika won medals in state fencing championship

राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में नविषा और रितिका ने जीता पदक

Wed, 15 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Navisha and Ritika won medals in state fencing championship
पंचकूला। राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में पंचकूला की लड़कियों ने बाजी मारी है। यह चैंपियनशिप 9 से 12 सितंबर तक रोहतक के विक्रम आदित्या ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप के अंडर-14 आयुवर्ग के फोइल इवेंट में नवीशा और ईप्पी में रितिका ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही फोइल में वंदना और इप्पी में समैरा ने कांस्य पदक हासिल किया है। इन चारों खिलाड़ियों का पदक जीतने के बाद नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में खेली जाएगी। वहीं, लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में शिविया अरोड़ा ने फोइल इवेंट और अनन्या ने ईप्पी सिल्वर पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन तमिलनाडु में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। जबकि शिविया अरोड़ा, नवीशा भारद्वाज, वंदना व सवेरा ने टीम इवेंट में ब्रांज मेडल जीता है। इन खिलाड़ियों के कोच राजीव कुमार ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी पंचकूला सेक्टर-15 स्थित न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed