फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Painting Competition: 1200 school students from 150 schools participated

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता: 150 स्कूलों के 1200 स्कूली विद्यार्थियों ने की शिरकत

Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
National Painting Competition: 1200 school students from 150 schools participated
पंचकूला। सेक्टर-15 के गर्ल्स गवर्नमेंट स्कूल में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के अंतर्गत आने वाले जिला बाल भवन की तरफ से किया गया था। इसमें 150 स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव प्रवीन अत्री पहुंचे थे। जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह ने बताया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं पंचकूला उपायुक्त विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि चार ग्रुप सफेद ग्रुप, हरा ग्रुप सहित दो स्पेशल बच्चों के लिए बनाए गए ग्रुप लाल और पीला में अलग अलग आयुवर्ग के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान ऑन द स्पॉट दिए गए देश भक्ति, पर्यावरण, जन संख्या विषय पर स्कूली बच्चों ने चित्रकला बनाए। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर 13 दिसंबर को रायपुरानी, 16 दिसंबर को बरवाला, 17 दिसंबर को पिंजौर ब्लॉक और 20 दिसंबर पंचकूला में आयोजित की गई थी। जिसमें निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed