फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: नगर निगम पंचकूला का पेश होगा 242 करोड़ रुपये का बजट

Tue, 07 Feb 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की बजट बैठक 15 फरवरी को किसान भवन पंचकूला में होगी। नगर निगम पंचकूला द्वारा अब तक का सर्वाधिक बजट पेश किया जाएगा। नगर निगम पंचकूला इस बार 242 करोड़ रुपये का बजट पेश करने जा रहा है। पिछले साल यह बजट 157 करोड़ रुपये था। इस बार खर्च के मुकाबले आय 25 करोड़ रुपये अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि नगर निगम का बजट लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न संसाधनों से नगर निगम को अच्छी आय हो रही है, जिसके चलते शहर में डेवलपमेंट पर भी अधिक पैसा खर्च किया जाएगा। शहर में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शहर की डवलपमेंट पर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम को विभिन्न आय स्रोतों में प्रापर्टी टैक्स से 25 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 35 करोड़, तहबाजारी से एक करोड़ रुपये, डेवलपमेंट चार्ज एक करोड़ रुपये, रोड कट रिचार्ज 3 करोड़ रुपये, पार्कों की बुकिंग से डेढ़ करोड़ रुपये, विज्ञापनों से 10 करोड़ रुपये, टावर फीस से 15 करोड़ रुपये मोबाइल लाइंस से 15 करोड़ रुपये, नगर निगम की विभिन्न जमीनों को बेचने से 10 करोड़ रुपये, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शेयर के रूप में 25 करोड़ रुपये, खड़े पेड़/सरकंडा बेचने से एक करोड़ रुपये, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट (डोर टू डोर) से एक करोड़ रुपये, पेड पार्किंग फीस से 1 करोड़ 17 लाख रुपये, एससीएफ से 60 करोड़ रुपये और सीएफसी से 15 करोड़ रुपये आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed