फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के उम्मीदवार भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में करेंगे रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट ने 15 जनवरी 2023 को आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन उम्मीदवारों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया है। भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने बताया कि उम्मीदवार अपना परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम प्रकाशित हुआ है वे आगे के दस्तावेजों के लिए अपने रोल नंबर वाइज 1, 2 और 3 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजे भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 140014 से 140683 तक है, वे उम्मीदवार 1 फरवरी को जबकि रोल नंबर 140689 से 141424 तक के उम्मीदवार 2 फरवरी और अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेडसमैन के सभी उम्मीदवार 3 फरवरी 2023 को भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड, 10वीं और 12वीं की मूल प्रति और दो फोटोकॉपी अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed