फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: फर्जी फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम बनाने से बचें, हो सकती है सजा और जुर्माना

Sun, 29 Jan 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। फर्जी फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम बनाने से पहले सतर्क हो जाएं। अगर गलत तरीके से कोई इसका इस्तेमाल करता है, तो उसे सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। इसलिए सभी छात्राओं को इसके लिए सतर्क रहना चाहिए। यह बात शनिवार को पुलिस की पाठशाला के दौरान छात्राओं को जागरूक कर पंचकूला महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कही। इसका आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 में किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ ऐसा कोई करता है, तो उसकी जानकारी समय रहते पुलिस को दें। पुलिस आपकी मदद करेगी। इसके लिए किसी प्रकार का संकोच लोगों को नहीं करना चाहिए। अगर संकोच करोगे तो लोग इसका गलत फायदा उठाएंगे। इसलिए सभी को इसके लिए जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन


दुर्गा शक्ति एप और अन्य हेल्पलाइन की दी जानकारी
छात्राओं को पंचकूला महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने दुर्गा शक्ति एप और अन्य हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को दुर्गा शक्ति एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए। इससे खतरा होने पर अगर पुलिस को जानकारी देते हैं तो पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 को सहायता के लिए बनाया है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इन नंबरों का इस्तेमाल आप किसी प्रकार की समस्या में पड़ने पर कर सकते हैं। इसमें पुलिस आपकी मदद करेगी। बच्चों ने हेल्पलाइन का मतलब समझने के बाद उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली
पाठशाला के माध्यम से हमें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली है। इस जानकारी के माध्यम से हम अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे। घर के फोन पर दुर्गा शक्ति एप भी डाउनलोड करेंगे। -शिवानी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद की जानकारी मिली
पुलिस की अगर हमें कभी मदद की जरूरत होगी तो हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को बुलाएंगे। इसकी जानकारी से हम होने वाले दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक हुए हैं। इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाली छात्राओं को भी देंगे। -तमन्ना, छात्रा

फर्जी आईडी के लिए सभी प्रोफाइल बंद करेंगे
जिस तरह से आजकल फर्जी आईडी बनाने की बात सामने आ रही है। हम अपना प्रोफाइल लॉक करेंगे। इसके साथ ही अगर हमारे साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी होगी तो इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को देंगे। - पूजा मौर्या, छात्रा



महिलाओं को जागरूक करेंगे
पुलिस की पाठशाला में मैंने जो भी सीखा है। इसकी जानकारी महिलाओं को जागरूक करने के लिए दूंगी। इससे महिलाएं और छात्राएं जागरूक होंगी और उन पर किसी प्रकार का अत्याचार नहीं होगा। - संजू, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed