{"_id":"63d77a91b0adff33215a07fb","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-45305-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पार्किंगकर्मी ही निकला चोर, 12 बाइक और एक स्कूटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पार्किंगकर्मी ही निकला चोर, 12 बाइक और एक स्कूटर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने शहर से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की पार्किंग के कारिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की अस्पताल की पार्किंग में रात के समय डयूटी होती थी। उसी दौरान वह रेकी की चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के पास से 12 स्पलेंडर बाइक और एक स्कूटर बरामद हुआ है। आरोपी के पास मास्टर चाबी थी, जिससे वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (24) गांव सियुडी कालका निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 24 जनवरी को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
- 11 जनवरी को सेक्टर-10 मार्केट से चुराई थी मोटरसाइकिल
क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह ढांडा ने बताया कि 11 जनवरी को आरोपी मनीष कुमार ने सेक्टर-10 स्थित मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-5 पुलिस ने चंद्रेश यादव जीरकपुर निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंप दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के बाद कुछ मोटरसाइकिलों को कालका अपने गांव के पास छिपाकर रखा था। कुछ मोटरसाइकिलों को परवाणू स्थित मैकेनिक के पास मॉडिफाई करने के लिए रखा था। मैकेनिक ने आरोपी से वाहनों के कागज मांगे तो वह दे नहीं पाया। उसके बाद आरोपी ने ऑटो में लादकर बाइकों को बेचने के लिए उत्तर-प्रदेश भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस के काबू में आ गया। आरोपी ने सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के बाहर से, सेक्टर-7, सेक्टर-10 व मनीमाजरा से वाहन चोरी किए थे। जनवरी में 10 मोटरसाइकिल चोरी के मामले सेक्टर-7 थाना में दर्ज किए गए है। इसमें से 8 चोरी के मामले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के अंदर और बाहर दर्ज हैं।