{"_id":"6226690730bd3962b60e1497","slug":"mustard-procurement-will-start-a-week-before-this-time-in-92-mandis-panchkula-news-pkl4440414164","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 मंडियों में इस बार सरसों खरीद एक सप्ताह पहले शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 मंडियों में इस बार सरसों खरीद एक सप्ताह पहले शुरू होगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में सरसों की खरीद 92 मंडियों में की जाएगी। गेहूं की खरीद 397, चना खरीद 11, जौ की खरीद 25 मंडियों में होगी। सरसों के लिए 5,050 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं 2,015 रुपये प्रति क्विंटल, चना 5,230 रुपये क्विंटल व जौ को 1,635 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को खरीद प्रबंधों की समीक्षा के लिए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस बार सरसों की खरीद 21 मार्च से ही आरंभ कर दी जाए। फसल की आवक शुरू हो गई है। पहले यह खरीद 28 मार्च से शुरू होती थी। गेहूं, चना व जौ की खरीद एक अप्रैल से शुरू करें। किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए 21 मार्च तक परिवहन प्रबंध कर रिपोर्ट भेजें।
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किए गए फसलों के ब्यौरे के अनुसार किसानों के बैंक खातों को अपडेट कर राशि सीधा भिजवाना सुनिश्चित करें। मंडियों में किसानों के लिए पेयजल व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। दुष्यंत ने कहा कि गेहूं की खरीद खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम करेगा। चना की खरीद हैफेड, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम, जौ की खरीद खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम एजेंसी करेंगे।