फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mustard oil samples sent to lab for testing

डिपार्टमेंटल स्टोर और किरयाने की दुकानों का औचक निरीक्षण

Sat, 06 Aug 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil samples sent to lab for testing
पंचकूला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के विभिन्न हिस्सों में विशेष जांच अभियान चलाया। टीम ने खाद्य तेल विशेष रूप से मल्टी सोर्स एडिबल आयल एवं अन्य खाद्य तेलों की गुणवत्ता को जांचा। गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और खुले में खाद्य तेल की बिक्री को रोकने के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर और किरयाने की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। गौरव शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी खाद्य तेल विक्रेताओं को खाद्य तेल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम द्वारा शिव करियाना स्टोर रायपुररानी और हरिओम एंड संस करियाना स्टोर रायपुररानी से सरसों के तेल के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed