फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal council chandigarh

अब खुद सेग्रीगेट करना होगा प्लास्टिक कचरा, नहीं तो होगा जुर्माना

Thu, 01 Aug 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal council chandigarh
M C ki meeting me counselor satish kumar mayor rajesh kaliya se baat karte huve
नगर निगम सदन की बैठक में बुधवार को सभी 6 एजेंडों पर मुहर लगी। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज 2019 को भी मंजूरी दे दी गई। शहरवासियों को अब घर से ही प्लास्टिक सेग्रिगेट करके देना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो 5500 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं, नगर निगम 15 अगस्त तक इसकी तैयारी करने में जुट गया है।
विज्ञापन

नगर निगम में 6 एजेंडों पर चर्चा की गई। सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज 2019 रहा। अब शहर के लोगों को प्लास्टिक कचरा सेग्रिगेट करके देना अनिवार्य होगा। कोल्ड ड्रिंक और तेल की बोतल को अलग-अलग करके देना होगा। ऐसा न करने पर जुर्माना होगा। हालांकि, इस पर नॉमिनेटेड पार्षद चरनजीव सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो लोग प्लास्टिक पॉलिथीन पर कार्रवाई करने जाते हैं, वह नियमों को नहीं मानते और सीधे चालान कर देते हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सभी नियम एजेंडे में शामिल हैं, जो कार्रवाई होगी, नियमानुसार ही होगी। आखिरकार सभी पार्षदों की सहमति केबाद एजेंडा पास कर दिया गया। इसके अलावा दो ट्रांसलेटरों की भर्ती, पानी के बिलों पर क्यूआर कोड लगाने और नगर निगम में शामिल गांवों में भारत नेटवर्क के लिए फ्री राइट ऑफ वे का एजेंडा भी पास हो गया। टाइप राइटर एजेंडा ब्रांच और एपीआरओ दोनों के साथ कोऑर्डिनेट कर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों और पब्लिक के बीच खत्म हो गया है संवाद : मोदगिल
सदन में जैसे ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज 2019 का एजेंडा आया तो भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि पब्लिक और अधिकारियों केबीच संवाद खत्म हो चुका है। लोगों को जब जानकारी ही नहीं होगी तो कचरा सेग्रिगेशन तो छोड़िए स्वच्छता अभियान में चंडीगढ़ 20 से 200वें स्थान पर होगा, इसलिए जरूरी है कि जनता के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित किया जाए ताकि लोगों को लगे कि निगम कुछ कर रहा है, जिसमें उन्हें भी सहयोग करना है।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज 2019 के लिए करेंगे जागरूक
कमिश्नर ने कहा कि 15 अगस्त तक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज 2019 को लागू कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभी तक लोगों को गीला और सूखा कचरा सेग्रिगेट करके देना होता था, लेकिन अब इस बायलॉज के अनुसार प्लास्टिक वेस्ट भी सेग्रिगेट करके देना होगा। जुर्माना होने के बाद लोगों को 10 दिन का समय मिलेगा। उसके बाद भी जुर्माना नहीं दिया तो पानी केबिल और प्रॉपर्टी टैक्स केसाथ चालान जोड़कर भेजा जाएगा।
अंबिकापुर जा सकता है स्टडी टूर
कमिश्नर ने कहा कि अंबिकापुर में 154 तरीके से कचरा सेग्रिगेट होता है। इस पर स्टडी करने के लिए यदि कोई जाना चाहता हो तो जा सकता है। पार्षद देवेश मोदगिल ने सहमति जताते हुए कहा कि एक टीम बनाकर स्टडी टूर भेजा जाना चाहिए, जिससे वहां हो रहे कचरा सेग्रिगेशन के तरीकों को समझकर आ सकें। इसके साथ ही यहां आकर लोगों को भी उसी तरह जागरूक कर सकें।
अनसेफ पार्किंग होंगी सील, लगेंगे बोर्ड
बैठक में एमओएच के पास 30 बेस बिल्डिंग, बीएसएनएल के पास बनी 17 बेस बिल्डिंग, सेक्टर 17 में सीएमसी केपास बनीं बेस नंबर 10, 119 और 120-138 पार्किंग को लेकर रुड़की आईआईटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इसकेबाद इन पार्किंग को सील कर इसके बाहर अनसेफ का बोर्ड लगाने को कहा गया है। इसके साथ अगली सदन की बैठक में ड्राफ्ट एजेंडा लाने को कहा गया, जिसमें इन पार्किंग को ढहाकर नई पार्किंग बनाने और इन्हें रेनोवेट कराने के इस्टीमेट के साथ मल्टीलेवल पार्किंग के इस्टीमेट पर चर्चा करने को कहा गया है।
वाहन का एजेंडा पास, ट्रैक्टर या गाड़ी अगली बैठक में होगा तय
निगम में नए वाहनों का एजेंडा भी पास हो गया। हालांकि, ट्रैक्टर ट्रॉली आएंगी या छोटी गाड़ियां यह अगली सदन की बैठक में तय होगा। हालांकि, पार्षदों का कहना था कि ट्रैक्टर ट्रॉली लेने से एमओएच के बाद उन्हें हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट भी उपयोग कर सकेगा। निगम में एजेंडों को पास कर शेष काम अगली बैठक के लिए छोड़ दिया गया।

गांवों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के टैक्स को लेकर असहमति
नगर निगम में शामिल 13 गांवों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के टैक्स लगाने का सप्लीमेंटरी एजेंडा लाया गया। हालांकि, पार्षदों ने इस पर असहमति जताई। वहीं, कमिश्नर केके यादव ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी प्रस्ताव उन्हें स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed