फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation will distribute 95000 tricolors free of cost at four centers

नगर निगम चार केंद्रों पर निशुल्क वितरित करेगा 95000 तिरंगे

Wed, 10 Aug 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will distribute 95000 tricolors free of cost at four centers
पंचकूला। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का बीड़ा नगर निगम ने उठाया है। नगर निगम के पास इस समय 95 हजार झंडे आ चुके हैं, जोकि पूरे शहर में निशुल्क वितरित किए जाएंगे। 23 पार्षदों को एक-एक हजार झंडे दिए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और अन्य संस्थाओं को झंडे दिए जाएंगे। शहर में चार स्थानों पर नगर निगम की तरफ से लोगों के लिए यह झंडे उपलब्ध रहेंगे, ताकि कोई भी झंडा निशुल्क ले जा सकते हैं। नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है।
विज्ञापन

नगर निगम पंचकूला की तरफ से हर घर में तिरंगा फहराने के लिए अभियान छेड़ा गया है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों से संपर्क किया जा चुका है। विभिन्न स्कूलों में पांच हजार झंडे वितरित किए गए हैं। 20 निर्वाचित और तीन मनोनीत पार्षदों को एक-एक हजार झंडे वितरित करने के लिए दिए जा रहे हैं, ताकि वह वार्ड में हर घर में तिरंगा झंडा फहराया सके। महापौर कुलभूषण ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में बैंकों, सामाजिक संगठनों की तरफ से नगर निगम को 95 हजार झंडे उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इसमें नगर निगम की तरफ से कोई फंड खर्च नहीं किया गया है। यह लोगों को भी फ्री वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सहयोग देने वाली संस्थाओं और बैंकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर के लोगों के लिए चार स्थानों सेक्टर -4 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर -12, 12ए के सामुदायिक केंद्र और नगर निगम कार्यालय सेक्टर -14 में सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर झंडे उपलब्ध रहेंगे। कोई व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर भी तिरंगा झंडा नगर निगम से निशुल्क ले सकता है। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में पूरे विधानसभा हलके में मोटरसाइकिल, कारों की रैली निकाली जाएगी। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। यह रैली पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि 12 अगस्त तक हम हर घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंचकूला और कालका उनके अधीन आता है। 15 से 20 हजार झंडे कालका में नगर परिषद एरिया में बांटे जाएंगे। इस मौके पर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के अलावा उप निगम आयुक्त दीपक सुरा, सीनियर एकाउंट ऑफिसर और हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी विकास कौशिक, पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सोनिया सूद, रितु गोयल, राकेश वाल्मीकि, सुशील गर्ग, संदीप सोही, ऊषा रानी, ओमवती पुनिया, मनोनीत पार्षद अरविंद जाखड़, आरके जैन, सतबीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed