फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal corporation will build stadium, educational institute and medical institute

नगर निगम बनाएगा स्टेडियम, शिक्षण संस्थान और मेडिकल इंस्टीच्यूट

Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build stadium, educational institute and medical institute
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने शनिवार को गांव कोट, बिल्ला और चंडीमंदिर में नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया और जल्द ही इन जमीनों के रास्ते निकालने के निर्देश दिए। मेयर ने उपनिगम आयुक्त अमन ढांडा को निर्देश दिए कि जमीन पर कब्जा लेने के बाद वहां पर नगर निगम के बोर्ड लगाए जाएं ताकि कोई अवैध कब्जा न कर सके। इन जमीनों पर निगम की ओर से कई प्रोजेक्ट लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम की ओर से मेडिकल, एजुकेशनल इंस्टीच्यूट के अलावा स्टेडियम, वैंक्बेट हॉल बनाए जाएंगे। चंडीमंदिर एरिया में शिक्षण संस्थान खुलने के बाद ट्राइसिटी व आसपास के जिलों के बच्चों को लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर एजुकेशन के कोर्स कर सकेंगे। कानून के अनुसार कृषि क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए किसी प्रकार के सीएलयू की जरूरत नहीं पड़ती। पीपीपी मोड पर कई प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। गांव कोट, बिल्ला में हाईवे के पास नगर निगम की लगभग 200 एकड़ जमीन पड़ी है, जिस पर बड़ा स्टेडियम बनाने की योजना है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि चंडीमंदिर में सड़क निर्माण के लिए सोमवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

नेचुरल झील का भी होगा निर्माण
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला सिटी में एजुकेशन इंस्टीच्यूट के आसपास ही एक नेचुरल झील का निर्माण भी किया जाना है। चंडीमंदिर में काफी बरसाती पानी इक्ट्ठा होता है और पहाड़ियों के आसपास यह झील का रुप ले लेती है। इसके अलावा कुछ खाने-पीने के आउटलेट बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बाहर से आकर लोग यहां रूक सकें, इसलिए फाइव स्टार होटल का निर्माण भी किया जाएगा। करीब 2 से ढाई किलो मीटर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा और सड़क को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने जारी की एनओसी
वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर ने सड़क निर्माण शुरू करने से पहले वन विभाग से एनओसी लेने को कहा था। इसके बाद वन विभाग और आर्मी ने एनओसी जारी कर दी है। सेना ने पंचकूला नगर निगम को चंडीमंदिर कैंटोनमेंट एरिया की दीवार से 100 मीटर का गैप छोड़कर कंस्ट्रक्शन करने की मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 के भाजपा पार्षद राकेश वाल्मीकि, एमई राजकुमार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता गुरुचरण, जसवीर गोयत, धर्मपाल शर्मा, पटवारी सुरजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed