फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation on high alert for monsoon; engineering teams deployed in the field round-the-clock.

Panchkula News: मानसून में अलर्ट मोड पर नगर निगम, 24 घंटे फील्ड में तैनात इंजीनियरिंग टीमें

Sun, 12 Jul 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation on high alert for monsoon; engineering teams deployed in the field round-the-clock.
जलभराव से निपटने के लिए सभी जोन में निगरानी बढ़ाई, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रही टीमें
विज्ञापन

सभी जूनियर इंजीनियर और इंजीनियरिंग स्टाफ को फील्ड में तैनात किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निगम आयुक्त विनय कुमार के निर्देश पर सभी जूनियर इंजीनियरों और इंजीनियरिंग स्टाफ को 24 घंटे फील्ड में तैनात किया गया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय से पूरे शहर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जोन में टीमें सतर्क हैं और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। जल निकासी के लिए आवश्यक मशीनरी और संसाधन भी तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम की सतर्कता के चलते अब तक शहर में कहीं भी बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। केवल सेक्टर-19 के कुछ निचले हिस्सों में पंजाब की ओर पानी निकासी का मार्ग संकरा होने के कारण कुछ समय के लिए पानी जमा हुआ था, जिसे निगम की टीमों ने तत्काल निकाल दिया। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में वर्षा जल की निकासी सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं जलभराव, बंद नालियां या ड्रेनेज से संबंधित कोई समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना नगर निगम की हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने नागरिकों से नालियों और सड़कों पर कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी बाधित न हो और शहर जलभराव की समस्या से सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed