{"_id":"69b1ceabc85dee65fd0948cc","slug":"municipal-commissioner-inspected-various-areas-of-the-city-panchkula-news-c-87-1-pan1001-133951-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों की जमीनी निगरानी के लिए विशेष क्षेत्रीय निरीक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान उन्होंने भैंसा टिब्बा गांव और गांधी कॉलोनी में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सड़कों की गुणवत्ता और गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट की समीक्षा की। श्मशान घाट के पास जमा कचरा हटाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने एमडीसी सेक्टर-4 के रोड भवन से पीडीएस नंबर 409 तक का निरीक्षण किया और माता मनसा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले के लिए विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण और पार्कों का निरीक्षण भी किया गया। पार्क में आसमा फाउंडेशन के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, प्लास्टिक उपयोग कम करने और नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और हरा-भरा बनाए रखना है।