फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   municipal chandigarh, BJP national vice president, corporation, election strategy

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे चंडीगढ़, निगम चुनाव की रणनीति पर रखेंगे नजर

Tue, 02 Mar 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
municipal chandigarh, BJP national vice president, corporation, election strategy
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को पार्टी ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। वे सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि वो खुद मंडल स्तर तक जाकर लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में सौदान सिंह ने सुबह 10 बजे पार्टी की कोर कमेटी, 12 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, तीन बजे पांचों जिला अध्यक्ष और उनके महामंत्रियों, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्षों व संयोजकों के साथ बैठक की। शाम चार बजे उन्होंने सभी पार्षदों को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सौदान सिंह ने कहा कि ये वर्ष चंडीगढ़ के लिए चुनावी वर्ष है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर मतदान सूची पन्ना प्रमुख गठित हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए कार्यों को जनता तक लेकर जाए और सरकार के कामों को जनता को बताए। उन्होंने कहा कि वे खुद शहर में मंडल स्तर तक जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद सौदान सिंह तीन दिनों के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed