फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: In Panchkula, farmers were coming from Pinjore and other places to burn the copies of agricultural laws outside the residence of the Vis President.

आंदोलन: पंचकूला में किसानों पर लाठीजार्ज, लगाया जाम, विस अध्यक्ष के आवास के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने पिंजौर व अन्य स्थानों से आ रहे थे किसान

Sun, 06 Jun 2021 01:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Movement: In Panchkula, farmers were coming from Pinjore and other places to burn the copies of agricultural laws outside the residence of the Vis President.
ओल्ड पंचकूला चौक पर किसानों पर लाठी चार्ज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/पिंजौर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने के लिए पिंजौर और अन्य स्थानों से रवाना हुए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों और यूनियन के सदस्यों को भारी पुलिस बल ने पंचकूला के सूरज थियेटर के सामने रोका।
विज्ञापन

जब किसान नहीं रुके तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। थोड़ी देर अफरातफरी मचने के बाद किसानों ने ओल्ड पंचकूला के पास फिर एकजुट होकर कालका-शिमला हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे के जाम में हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे चालकों और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाठी चार्ज में यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों को चोटें भी लगी हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। चंडीमंदिर टोल प्लॉजा से भारी संख्या में किसान पंचकूला विधायक एवं हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के आवास के बाहर कृषि कानून की प्रतियां जलाने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर चंडीमंदिर टोल प्लॉजा पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। टोल प्लाजा चंडीमंदिर से पंचकूला की ओर कूच कर रहे किसानों को मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा रोका गया परंतु किसानों के आगे पुलिस की एक न चली और किसान ट्रैक्टर, कार आदि वाहनों के साथ पंचकूला की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जैसे ही पंचकूला पहुंचे तो पहले उन्हें पुलिस ने रोका। इसके बाद वह नहीं रुके तो पुलिस ने सूरज थिएटर के सामने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। लाठीचार्ज करने के बाद किसान नाराज हो गए। इस दौरान किसानों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई। पंचकूला में किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस पर किसानों की ओर से कालका - शिमला हाईवे को ओल्ड पंचकूला में जाम कर दिया गया। दो घंटे इसे जमा रखा गया। भाकियू ब्लाक प्रधान गुरजंट सिंह ने बताया कि लाठीचार्ज के दौरान उनके साथी बलदेव सिंह सूरजपुर, खुशदीप सिंह, तरनजीत सिंह मानकपुर, मनदीप सिंह, अनमोल, सितार मोहम्मद को चोटें लगी हैं। गुरजंट सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस, प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा उन्हें उकसाने के लिए गाली गलौज भी की गई। कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने कहा कि उनका विरोध शांतिपूर्वक ढंग से था, जबकि कुछ पुलिस प्रशासन अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर माहौल खराब करने की कोशिश लगातार की जा रही है।
दो किलोमीटर लंबा जाम लगा
लाठीचार्ज किए जाने के बाद किसानों ने ओल्ड पंचकूला में कालका- शिमला हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के बाद लोग पैदल ही जाने लगे। इस दौरान गाड़ियों के खड़े होने के कारण लोग परेशान रहे। पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक कर्मचारियों को भी जाम खुलने पर काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जाम लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी
ओल्ड पंचकला में कालका- शिमला हाईवे पूरी तरह से जाम कर दिया गया। जाम लगने के बाद एडीसी इमरान रज्जा, एसीपी कालका मुकेश जाखड़, एसीपी पंचकूला राजकुमार, एसीपी हेड क्वार्टर विजय नेहरा, डीएसपी उम्मेद सिंह, इंसपेक्टर रामपाल, सेक्टर-5 इंचार्ज ललित कुमार, ट्रैफिक एसएचओ सुखदेव सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच, सीआईए और पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान किसानों से पुलिस के अधिकारियों ने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed