{"_id":"624f3a59a9370b3d3325d220","slug":"movement-health-workers-from-all-over-the-state-gheraoed-the-office-of-director-general-of-health-pkl-office-news-pkl4469762107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन : प्रदेशभर से आए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन : प्रदेशभर से आए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना काल में ठेके पर रखे गए 2212 कर्मचारियों की सेवा हरियाणा के सभी जिलों में समाप्त कर दी गई है। इसे लेकर कर्मचारियों ने वीरवार को सेक्टर-6 स्थित हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक के ऑफिस का घेराव किया। कर्मचारियों ने मांग कर कहा कि कोरोना के दौरान वह अपनी जान लगाकर काम कर रहे थे। इसके बाद उन्हें निकाल दिया गया है। सरकार की तरफ से उन्हें नौकरी से निकाले जाने के बाद दोबारा रखे जाने का कोई प्लान नहीं है।
इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निकाले गए कर्मचारियों ने पंचकूला स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रमा की अध्यक्षता में डीजी ऑफिस को घेराव किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया है। इसे लेकर सभी कर्मचारियों ने अपने जिले में सीएमओ को ज्ञापन दिया है। इसके बाद इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस कारण यह कर्मचारी पंचकूला स्थित हरियाणा स्वास्थ्य निदेशक के ऑफिस में प्रदर्शन किया है।
निकाले गए कर्मचारी विभिन्न जिलों से आने के बाद सेक्टर-5 बस स्टैंड के बाहर इकट्ठा हुए। इसके बाद यह प्रदर्शन करने के लिए डीजी हेल्थ ऑफिस गए। जिले के अस्पतालों में ठेके पर लगाए गए लेबोरेटरी टेक्नीशियन, ऑपरेशन टेक्नीशियन, डाटा इंट्री आपरेटर, एंबुलेंस ड्राइवर, वार्ड ब्वॉय और स्टाफ नर्स को हटाया गया है।