फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Drivers, operators demonstrated for not being hired again

आंदोलन : नौकरी पर दोबारा नहीं रखने पर चालकों, परिचालकों ने प्रदर्शन किया

Fri, 17 Dec 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Movement: Drivers, operators demonstrated for not being hired again
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज में संविदा पर दोबारा रखने केे लेकर चालकों-परिचालकों ने सेक्टर-5 धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर चालकों-परिचालकों ने बताया कि वर्ष 2018 में नियमित चालक परिचालक 18 दिन हड़ताल पर गए थे। सरकार की तरफ से हमें संविदा पर रखकर काम लिया गया। काम करने के बाद जब दोबारा हड़ताल खत्म हुई तो हमें काम से बाहर कर दिया गया। प्रदर्शन करने के बाद सरकार ने दोबारा संविदा पर नौकरी देने के लिए आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी चालकों परिचालकों को नौकरी पर नहीं रखा गया है। संविदा पर दोबारा नौकरी दिए जाने को लेकर दलबीर डागर, संदीप, प्रदीप और नरेंद्र कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से नौकरी पर दोबारा रखने का झूठा आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मांग कर कहा है कि जब तक नौकरी पर दोबारा नहीं रखा जाएगा। तब तक धरना जारी रखा जाएगा। वहीं अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भी किया जाएगा। इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। इस मामले में दोबारा शुक्रवार को मीटिंग रखी गई है। चालकों ने कहा कि अगर मीटिंग में नौकरी देने का हल नहीं निकलेगा तो वह विधानसभा का घेराव करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed