फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Congress submitted a memorandum to DC on the death of farmers, demonstrations took place in Panchkula in protest against the incident of Lakhimpur Kheri

आंदोलन : किसानों की मौत पर कांग्रेस ने धरना देकर डीसी को सौंपा ज्ञापन, लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंचकूला में जगह-जगह हुआ प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Movement: Congress submitted a memorandum to DC on the death of farmers, demonstrations took place in Panchkula in protest against the incident of Lakhimpur Kheri
पंचकूला। सेक्टर-17/18 के चौक पर सोमवार को यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों को बेदर्दी से मारने वाले मंत्री के बेटे और उसका साथ देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही घटना की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालका के विधायक प्रदीप चौधरी और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर 17/18 के चौक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते जिला सचिवालय पहुंचे और वहां उपायुक्त को दो ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैये के चलते जनविरोधी निर्णय ले रही है। गत दिवस लखीमपुर खीरी में हिंदुस्तान की आत्मा और संविधान को रौंदा गया। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लखीमपुर खीरी के सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के कार्यक्रम का किसान जब शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, तब केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और उसके समर्थकों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। इसके कई लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार का अमानवीय कृत्य किया हो।
विज्ञापन

भाजपा नेता शुरू से ही इस प्रकार का भाषण देते आए हैं। किसानों की आवाज को दबाने, दंगे भड़काने, समाज के आपसी भाईचारे को खराब करने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाने पर उतारू हैं। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया है गत दिवस मुख्यमंत्री का जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे जाहिर है कि उन्होंने पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। मनोहर लाल को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए और इस प्रकार के बयान देने पर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाई की जाए। डीसीपी को भी अलग से एक मांगपत्र सौंपकर सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दोपहर बाद एक और ज्ञापन देकर प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेसजनों को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा कर राष्ट्रपति से मांग की गई कि प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed