{"_id":"6a8a0a854c7fe0853c0ff89c","slug":"mountains-of-garbage-in-kalka-stench-intensifies-woes-after-rain-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140305-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में कूड़े के पहाड़, बारिश के बाद बदबू से बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में कूड़े के पहाड़, बारिश के बाद बदबू से बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
राखी से पहले बाजारों की बिगड़ी सूरत, दुकानदारों और राहगीरों ने उठाए सफाई व्यवस्था पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कालका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गलियों, मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। मेन बाजार और गांधी चौक में कूड़े के पहाड़नुमा ढेर बन गए हैं। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद इन ढेरों से उठ रही दुर्गंध ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा है।
राखी के त्योहार से पहले बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच गंदगी और बदबू दुकानदारों के लिए भी चिंता का कारण बन गई है। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर न केवल शहर की छवि खराब कर रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ा रहे हैं।
कालका व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सूद ने कहा कि मेन बाजार में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
मेन बाजार के दुकानदार अशोक नांगिया ने कहा कि राखी का त्योहार नजदीक है, लेकिन कूड़े के ढेरों के कारण ग्राहक बाजार में अधिक देर रुकना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर और पक्के सफाई कर्मियों को कम से कम अपना कार्य जारी रखना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी तरूण मुंजाल ने कहा कि गांधी चौक और मेन बाजार में कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। बारिश के बाद बदबू इतनी बढ़ गई है कि बिना मुंह ढके निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गांधी चौक के दुकानदार रिशु मनोचा ने कहा कि हड़ताल अपनी जगह है, लेकिन शहरवासियों को गंदगी के बीच छोड़ना उचित नहीं। प्रशासन को त्योहार के मद्देनजर वैकल्पिक सफाई व्यवस्था करनी चाहिए।