{"_id":"61339b648ebc3eb62314e571","slug":"mou-signed-between-punjab-and-amcham-india-panchkula-news-pkl4256850183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : पंजाब और एमचैम इंडिया के बीच हुआ समझौता, राज्य में अमेरिकी कंपनियों के निवेश का खुलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : पंजाब और एमचैम इंडिया के बीच हुआ समझौता, राज्य में अमेरिकी कंपनियों के निवेश का खुलेगा रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब और अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (एमचैम इंडिया) के बीच शनिवार को एक एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए। एमचैम इंडिया की 29वीं एजीएम के दौरान किए गए इस एमओयू के तहत अमेरिकी कंपनियों को राज्य में निवेश और व्यापार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ अनुकूल माहौल मुहैया करवाया जाएगा।
इस सहमति पत्र पर इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल और एमचैम इंडिया के प्रोग्राम डायरेक्टर राजीव आनंद ने प्रमुख सचिव (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) हुसन लाल की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। एमचैम इंडिया की ओर से भारत के किसी राज्य के साथ यह पहला समझौता किया गया है। इसमें एक साझा कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन भी होगा, जिसमें इन्वेस्ट पंजाब और एमचैम इंडिया सदस्य होंगे, जो निवेश में तालमेल बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि पंजाब ने भारत में व्यापार शुरू करने की इच्छुक कई प्रसिद्ध बहु-राष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक लांचपैड के तौर पर काम किया है। अग्रवाल ने कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्निकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और फार्मा जैसे कई क्षेत्रों में पंजाब आधारित कंपनियों के साथ निवेश या साझे व्यापार के अवसरों संबंधी जानकारी दी।