फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MoU signed between Punjab and Amcham India

चंडीगढ़ : पंजाब और एमचैम इंडिया के बीच हुआ समझौता, राज्य में अमेरिकी कंपनियों के निवेश का खुलेगा रास्ता

Sat, 04 Sep 2021 09:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between Punjab and Amcham India
चंडीगढ़। पंजाब और अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (एमचैम इंडिया) के बीच शनिवार को एक एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए। एमचैम इंडिया की 29वीं एजीएम के दौरान किए गए इस एमओयू के तहत अमेरिकी कंपनियों को राज्य में निवेश और व्यापार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ अनुकूल माहौल मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सहमति पत्र पर इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल और एमचैम इंडिया के प्रोग्राम डायरेक्टर राजीव आनंद ने प्रमुख सचिव (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) हुसन लाल की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। एमचैम इंडिया की ओर से भारत के किसी राज्य के साथ यह पहला समझौता किया गया है। इसमें एक साझा कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन भी होगा, जिसमें इन्वेस्ट पंजाब और एमचैम इंडिया सदस्य होंगे, जो निवेश में तालमेल बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि पंजाब ने भारत में व्यापार शुरू करने की इच्छुक कई प्रसिद्ध बहु-राष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक लांचपैड के तौर पर काम किया है। अग्रवाल ने कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्निकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और फार्मा जैसे कई क्षेत्रों में पंजाब आधारित कंपनियों के साथ निवेश या साझे व्यापार के अवसरों संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed