फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MoU signed between Government Polytechnic Nanakpur and MSME Technology Center Rohtak

राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक में हुआ एमओयू

Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between Government Polytechnic Nanakpur and MSME Technology Center Rohtak
पिंजौर। राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने, उद्यमशीलता और अकादमिक उत्कृष्टता प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनुकूल माहौल बनाने के लिए शिक्षा, कौशल और तकनीकी संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संगोष्ठी, कार्यशालाओं, सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के रूप में संयुक्त रूप से आयोजन, बेहतर शिक्षा और अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए दोनों संस्थाओं की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, उपकरण और बुनियादी ढांचे को साझा किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ने बताया कि एमओयू का मुख्य उद्देश्य पारस्परिक लाभकारी गतिविधियों को अंजाम देना और छात्रों के लिए प्लेसमेंट का अवसर प्रदान करना है। एमओयू की अवधि के दौरान, संस्था और संगठन दोनों के विस्तृत विस्तार के अंतर्गत विकास के लिए आपसी हितों के चिन्हित क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ सहयोग करना है। इस अवसर पर एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक से डिप्टी जनरल मैनेजर अशवंत कांत, प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, चरणजीत सिंह एटीपीओ, शैलेंद्र मोर एचओडी मैकेनिकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed