{"_id":"5eb809998ebc3e9056107cf4","slug":"mother-s-day-punjab-government-salutes-brave-mother-bureau-news-pkl3747536136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ दिवस: बहादुर मां को सलाम, पीपीई किट पहनकर कोरोना पॉजिटिव बेटी की कर रही देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ दिवस: बहादुर मां को सलाम, पीपीई किट पहनकर कोरोना पॉजिटिव बेटी की कर रही देखभाल
Mon, 11 May 2020 12:13 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
बेटी के साथ पीपीई किट पहने मां
- फोटो : अमर उजाला
पूरा देश कोविड-19, महामारी से जंग लड़ रहा है। इसी बीच मातृ दिवस पर एक 35 वर्षीय महिला मोनिका की विलक्षण कहानी सामने आई। दरअसल, मोनिका के दस वर्षीय दो बेटे और दो वर्षीय एक बेटी है। राजपुरा निवासी मोनिका की दो वर्षीय बेटी दो सप्ताह पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
उन्हें पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में एकांतवास में दाखिल करवाया गया था। जहां, मां मोनिका पीपीई किट पहनकर अपनी नन्हीं बेटी की दिन-रात देखभाल में जुटी हैं। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। साहसी मां के इस हौसले और बहादुरी को हर कोई सैल्यूट कर रहा है।
रक्षात्मक पीपीई किट कुछ देर तक पहनने में ही काफी परेशानी होती है। लेकिन अपनी बेटी की जिंदगी के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही साहसी मां मोनिका दिन रात बेटी की सुरक्षा में जुटी हैं। मोनिका दो सप्ताह से अधिक समय से बेटी के लिए 24 घंटे रक्षात्मक किट व अन्य सामान सहित बेटी की देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
पीपीई किट को 24 घंटे में एक बार बदलने का मौका मिलता है। टेलीफोन पर उन्होंने बताया कि उन्हें पसीना आना, आंखों के सुरक्षा उपकरण का धुंधला होना, चेहरे के मास्क के आसपास पट्टियों की खींच या दबाव आदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पंजाब सरकार ने बहादुर और बड़ा हौसला रखने वाली मां मोनिका को मातृ दिवस पर सलाम किया है।