फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 600 seekers did yoga in the training camp

Panchkula News: प्रशिक्षण शिविर में 600 से अधिक साधकों ने किया योग

Fri, 16 Jun 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
More than 600 seekers did yoga in the training camp
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और आयुष विभाग की तरफ से वीरवार को दूसरा योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 6 से 7.30 बजे तक लगाया गया। इसमें करीब 600 से अधिक साधकों ने शिरकत की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वीरवार को परेड ग्राउड सेक्टर-5 में कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने दीप प्रज्वलित करके किया। योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर का आंरभ प्रार्थना मंत्रोच्चारण से किया गया। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तान मुंडक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाया। इस शिविर में जनसाधारण ने उल्लास से भाग लिया। इसके अतिरिक्त परेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला और खंडस्तर में स्थित 11 योग व्यायामशालाओं में योग सहायकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें जिला स्तर पर 500 से अधिक और खंड स्तर पर 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed