{"_id":"5ea59b0d8ebc3e9090614407","slug":"more-than-10-thousand-corona-tests-conducted-in-medical-colleges-of-punjab-bureau-news-pkl373453545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में हुए 10 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में हुए 10 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
पंजाब के तीन सरकारी मेडिकल कालेजों की लैबों ने कोरोना वायरस संबंधी 10000 टेस्ट करने का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक हुए टेस्ट में 217 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी रविवार को पंजाब के मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना (कोविड-19) से निपटने के लिए तीनों सरकारी मेडिकल कालेजों में कोरोना संबंधी टेस्ट की क्षमता को रोजाना 1050 से बढ़ाकर 3800 करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर और पटियाला में 1400-1400 और मेडिकल कालेज फरीदकोट में 1000 टेस्ट हुआ करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर और पटियाला में आईसीएमआर की मंजूरी के बाद 15 मार्च को 40-40 टेस्ट रोजाना करने की शुरूआत की गई थी और फिर विभाग द्वारा आईसीएमआर. के साथ तालमेल करके इस क्षमता को 400-400 टेस्ट तक पहुंचाया गया। इसके अलावा मेडिकल कालेज फरीदकोट में भी 250 टेस्ट करने की मंजूरी मिली थी।
सोनी ने बताया कि मौजूदा समय में सरकारी मेडिकल कालेजों के पास 5346 एकस्टरकशन (मैनुअल) और 29461 आरटी- पीसीआर टेस्ट किटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कोरोना वायरस संबंधी डाटा फिलहाल मैनुअल तरीकों से रखा जाता है जिसे अब ऑनलाइन प्रणाली के अधीन लाया जा रहा है। इसके तहत मरीज का सैंपल लेते समय स्वयं लाईन डाटा एंट्री होगी और फिर ट्रांसपोर्ट करते समय एंट्री की जाएगी और आखिर में टेस्ट करते समय एंट्री होगी। टेस्ट के नतीजे भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।