फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monitor the availability of ICU beds in government and private hospitals: Chief Secretary

सरकारी और निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता पर निगरानी रखें : मुख्य सचिव

Mon, 26 Apr 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Monitor the availability of ICU beds in government and private hospitals: Chief Secretary
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे आरटी/ पीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाएं। जिलों के सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों में आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर भी निगरानी रखें, ताकि मरीजों की सही देखभाल हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपायुक्त समय-समय पर अस्पतालों, कंटेनमेंट जोन व लैब आदि का दौरा करें।
विज्ञापन

मुख्य सचिव रविवार को राज्य स्तरीय क्राइसिस को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक मेें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कोरोना संकट की इस घड़ी में पूर्ण तालमेल रखते हुए कार्य करें और जिस क्षेत्र में अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिलें उन क्षेत्रों को तुरंत कंटेनमेंट जोन बनाएं। इन क्षेत्रों पर इंसिडेंट कमांडरों की नियुक्त करें और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मेडिकल सुविधाएं बढ़ाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि सांसदों, विधायकों , चेयरमैन व मार्केट कमेटी के सदस्यों के साथ मिल कर कंटेनमेंट जोन बनाने व इन क्षेत्रों में कोविड एहतियात के अन्य जरूरी कदम उठाने के बारे में निर्णय लें।
विज्ञापन

ऑक्सीजन के सही वितरण के लिए कमेटी बनाएं
वर्धन ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले को आवंटित की गई ऑक्सीजन का सही वितरण करने के लिए जिला स्तर पर उच्च अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करे। सरकार द्वारा आवंटित ऑक्सीजन सप्लाई का समय पर पूरा उठान किया जाए। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों की निगरानी के लिए एक-एक अधिकारी की तैनाती की जाए। रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी नियमित रूप से मॉनीटरिंग करे और इसकी खपत व उपलब्धता की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करे । सभी जिला उपायुक्त आवश्यकतानुसार धारा 144 लगाने, जिलों में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की न्यूनतम संख्या तय करने, भीड़ एकत्र नहीं होने देने सहित अन्य निर्णय स्वयं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड बढ़ाने पर क ार्य
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने बताया पीजीआई रोहतक में 1000 ऑक्सीजन बेड तथा अन्य मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त 1250 बिस्तरों को बढ़ाने, अटल बिहारी अस्पताल फरीदाबाद में 200 बेड्स की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता के लिए कोरोना हरियाणा जीएमडीए पोर्टल को अपडेट रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed