फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohammad Mustafa attacker on Captain Amrinder singh by tweet

सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा का कैप्टन पर हमला: लिखा- तीन बार दिलवाई धमकी, तारीख भी बताई, बोले- डरने वाला नहीं

Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

मोहम्मद मुस्तफा ने ट्वीट में तारीखों का जिक्र करते हुए है लिखा है कि उन्हें पहली धमकी 19 मार्च 2021 को राणा सोढी ने रजिया सुल्ताना के जरिए दी थी। इसके बाद 16 मई 2021 को कैप्टन के ओएसडी संदीप संधू ने धमकी दी थी। आखिरी धमकी 11 अगस्त 2021 को राणा सोढी के पुत्र हीरा सोढी ने दी थी।

विज्ञापन
Mohammad Mustafa attacker on Captain Amrinder singh by tweet
मोहम्मद मुस्तफा और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने ट्वीट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उन्हें सिद्धू और परगट सिंह का साथ देने के लिए धमकियां दी जाती थीं। ट्वीट कर धमकियों का तारीख वार जिक्र करते हुए उन्होंने शायरी लिखी है। उन्होंने कैप्टन पर तंज कसते हुए लिखा है कि हमें तो देखना ये है कि तू जालिम कहां तक है।

विज्ञापन


पंजाब के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कभी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हुआ करते थे लेकिन सूबे का डीजीपी नहीं बनाए जाने से वह कैप्टन से नाराज हो गए थे। जिसके बाद वह कांग्रेस प्रधान पद पर नवाजे जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू के करीब हो गए थे। सिद्धू ने उन्हें अपना रणनीतिक सलाहकार बनाया।
विज्ञापन


सिद्धू के समर्थन में वह लगातार कैप्टन पर हमला भी करते रहे हैं। जब कैप्टन ने सिद्धू को पाकिस्तानी प्रेमी बताया तो भी मुस्तफा सिद्धू के समर्थन में उतर आए थे। मुस्तफा ने कहा था कि कैप्टन से उनकी पारिवारिक दोस्ती है, उन्हें भी उनके बारे में बहुत कुछ पता है। इसलिए कैप्टन मेरा मुंह न खुलवाएं। उन्होंने कहा था कि सिद्धू की राष्ट्रभक्ति पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मुस्तफा ने ट्वीट में पत्र डालकर धमकियों की तारीख का उल्लेख भी किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें सिद्धू व परगट सिंह का साथ देने के कारण धमकी दी गई। मुस्तफा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सलाहकार कैप्टन संदीप संधू व मंत्री राणा सोढ़ी व उनके पुत्र के माध्यम से उन्हें व उनकी पत्नी को धमकियां दिलवाईं। उन्होंने लिखा है कि कायरता उनके खून में नहीं है। वह धमकियों से डरेंगे नहीं।


शेर लिखकर कसा तंज
उन्होंने ट्वीट में शेर लिखा है। न पूछ मेरे सब्र की दुसअत कहां तक है, सता कर देख ले जालिम तेरी ताकत जहां तक है। सितमगर तुझ से उम्मीद-ए-करम होगी, जिन्हें होगी, हमें तो देखना ये है कि तू जालिम कहां तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed