फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mohali's wanted man arrested with two pistols and bullets, said to be a member of Bambiha gang

Panchkula News: मोहाली का वांटेड दो पिस्टल और गोलियों समेत गिरफ्तार, बंबीहा गैंग का बताया जा रहा सदस्य

Tue, 20 Feb 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Mohali's wanted man arrested with two pistols and bullets, said to be a member of Bambiha gang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पंजाब के वांटेड अपराधी को दो देसी पिस्टल और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रायपुररानी निवासी राजीव के रूप में हुई है। रामगढ़ के पास गांव श्यामटू के पकड़े गए आरोपी पर पंचकूला समेत मोहाली में चार मामले दर्ज हैं। आरोपी बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि उसने हथियार क्यों लिए थे। इन हथियारों से किसी वारदात को अंजाम देना था या फिर किसी को बेचना था। आरोपी मोहाली के थाना बलोंगी में 27 अगस्त 2023 को रंगदारी मांगने और 21 दिसंबर 2023 को हत्या की कोशिश के मामले में वांटेड है। रायपुररानी थाने में माइनिंग साइड पर गोली चलाने के मामले में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रामगढ़ से रायपुररानी की तरफ जा रही थी। शाम करीब सात बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजीव कुमार के पास अवैध असलहा है। वह इस समय गांव श्यामटू के सरकारी स्कूल से आगे बाग के पास मोटरसाइकल पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



माइनिंग साइट पर चलाई थी गोली
आरोपी ने 6 मई 2022 को रायपुररानी के गांव मंडलाये में माइनिंग साइट पर रायल्टी फ्री करवाने के लिए गोली चलाई थी। रायपुररानी पुलिस ने माइनिंग कंपनी के कर्मचारी इस्ताक खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोपी राजीव 6 मई 2022 की दोपहर अपने साथी सीमू, मोनी और गुरदीप के साथ साइट पर गया था। इसी दिन करीब 4 बजे सीमू ने कंपनी के कर्मचारी को फोन कर कहा कि उनको बिना राॅयल्टी गाड़ियां चलानी हैं। कंपनी के कर्मचारी ने मना कर किया तो सीमू ने कहा कि वे भूप्पी राणा गैंग के आदमी हैं। यदि उनकी बात नहीं मानी तो गोली मार देंगे। आरोपी अगले दिन साइट पर पहुंचे और मारने की नियत से तीन फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed