फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Modi government running away from debate in Parliament on anti-agriculture laws: Bhagwant Mann

कृषि विरोधी कानूनों पर संसद में बहस से भाग रही मोदी सरकार: भगवंत मान

Fri, 30 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Modi government running away from debate in Parliament on anti-agriculture laws: Bhagwant Mann
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे तीनों कृषि कानूनों के बारे में संसद में बहस करवाने से भाग रही है। उन्होंने बताया कि आप ने वीरवार को एक बार फिर आठवीं बार काम रोको प्रस्ताव को पेश किया, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में मान ने कहा कि संसद में विचार चर्चा होने पर देश के लोगों को तीनों कृषि कानूनों में छिपे इस सच का पता लग जाएगा कि किस तरह मोदी सरकार देश की जमीन और अनाज कारपोरेटरों के हवाले कर रही है। मान ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में आप द्वारा कृषि बिलों के बारे में बहस करवाने की बात जोर शोर से उठाई जाती है, लेकिन मोदी सरकार इस बारे में न कुछ बोल रही है और न कुछ सुन रही। बल्कि संसद में हंगामे के दौरान अन्य बिल पास करके राज्यों और लोगों के हकों पर डाका मार रही है।
विज्ञापन

आप सांसद ने कहा कि देश के किसानों की मांग के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून वापस तो क्या लेने थे, उल्टा चौथा ‘बिजली संशोधन बिल 2021’ संसद में लाकर किसानों, मजदूरों और राज्यों पर और डाका मारने की तैयारी की जा रही है। बिजली संशोधन बिल के पास होने से राज्यों को भिखारी बनाया जाएगा, क्योंकि पहले ही जीएसटी प्रणाली लागू करके मोदी सरकार ने राज्यों को केंद्र से पैसे मांगने वाले भिखारी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed