फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anyone in chandigarh can get corona test via mobile van

विशेष व्यवस्थाः चंडीगढ़ के इलाकों में घूमेगी मोबाइल वैन, कोई भी करवा सकता है कोरोना टेस्ट

Mon, 19 Oct 2020 11:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
anyone in chandigarh can get corona test via mobile van
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण घटने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब विभाग का जोर इलाके में जाकर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच करने पर रहेगा। इसके लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन सोमवार से शहर के कई इलाकों में रवाना हो रही है।
विज्ञापन


पहली मोबाइल टेस्टिंग वैन धनास की पुनर्वास कालोनी के यूपीएचसी में, दूसरी वैन धनास की एचडब्ल्यूसी में, तीसरी वैन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटको डिस्पेंसरी में, चौथी वैन सेक्टर-29 रेहड़ी मार्केट में और पांचवीं वैन सेक्टर-26 पुलिस लाइन स्थित पुलिस हास्पिटल में रहेगी। इन जगहों पर कोई भी जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकता है। जरूरी नहीं कि जिसके लक्षण हों, वही टेस्ट करवाए। स्वास्थ्य विभाग ने पाया है कि 80 फीसदी मरीजों में लक्षण नहीं हैं और यही लोग दूसरे लोगों के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को जितनी जल्दी ट्रेस कर लिया जाएगा, उतना जल्दी संक्रमण को नियंत्रण में कर लिया जाएगा। इस मोबाइल वैन में जो लोग पाजिटिव आएंगे, उनके लक्षण के हिसाब से उन्हें व उनके परिवार को आइसोलेट कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अब तक उनकी टीमें कंटेनमेंट जोन पर फोकस करती थीं, लेकिन अब संक्रमण कंट्रोल में आने लगा है। अब से उनकी टीम का फोकस इलाके में जाकर मौके पर लोगों की जांच करने पर रहेगा। उन्होंने लोेगों से अपील की है कि वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं और कोरोना से बचने के लिए जो एहतियात बताई गई हैं, उनका पालन जरूर करें। संक्रमण नियंत्रित जरूर हुआ, मगर खतरा अभी टला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टेस्टिंग वैन में कोई भी व्यक्ति आकर कोरोना टेस्ट करवा सकता है। यह वैन किस दिन कहां जाएगी, इसकी जानकारी मीडिया में एक दिन पहले दे दी जाएगी, ताकि लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मेरी लोगों से अपील है कि वे इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएं और कोरोना रोकने में सहयोग करें।
- डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed