{"_id":"5f8c97278ebc3e5be450a128","slug":"mobile-vans-will-go-to-areas-from-today-anyone-can-get-corona-test-done-panchkula-news-pkl391419415","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष व्यवस्थाः चंडीगढ़ के इलाकों में घूमेगी मोबाइल वैन, कोई भी करवा सकता है कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष व्यवस्थाः चंडीगढ़ के इलाकों में घूमेगी मोबाइल वैन, कोई भी करवा सकता है कोरोना टेस्ट
Mon, 19 Oct 2020 11:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण घटने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब विभाग का जोर इलाके में जाकर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच करने पर रहेगा। इसके लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन सोमवार से शहर के कई इलाकों में रवाना हो रही है।
पहली मोबाइल टेस्टिंग वैन धनास की पुनर्वास कालोनी के यूपीएचसी में, दूसरी वैन धनास की एचडब्ल्यूसी में, तीसरी वैन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटको डिस्पेंसरी में, चौथी वैन सेक्टर-29 रेहड़ी मार्केट में और पांचवीं वैन सेक्टर-26 पुलिस लाइन स्थित पुलिस हास्पिटल में रहेगी। इन जगहों पर कोई भी जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकता है। जरूरी नहीं कि जिसके लक्षण हों, वही टेस्ट करवाए। स्वास्थ्य विभाग ने पाया है कि 80 फीसदी मरीजों में लक्षण नहीं हैं और यही लोग दूसरे लोगों के लिए खतरा बने हैं।
ऐसे लोगों को जितनी जल्दी ट्रेस कर लिया जाएगा, उतना जल्दी संक्रमण को नियंत्रण में कर लिया जाएगा। इस मोबाइल वैन में जो लोग पाजिटिव आएंगे, उनके लक्षण के हिसाब से उन्हें व उनके परिवार को आइसोलेट कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अब तक उनकी टीमें कंटेनमेंट जोन पर फोकस करती थीं, लेकिन अब संक्रमण कंट्रोल में आने लगा है। अब से उनकी टीम का फोकस इलाके में जाकर मौके पर लोगों की जांच करने पर रहेगा। उन्होंने लोेगों से अपील की है कि वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं और कोरोना से बचने के लिए जो एहतियात बताई गई हैं, उनका पालन जरूर करें। संक्रमण नियंत्रित जरूर हुआ, मगर खतरा अभी टला नहीं।
विज्ञापन
मोबाइल टेस्टिंग वैन में कोई भी व्यक्ति आकर कोरोना टेस्ट करवा सकता है। यह वैन किस दिन कहां जाएगी, इसकी जानकारी मीडिया में एक दिन पहले दे दी जाएगी, ताकि लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मेरी लोगों से अपील है कि वे इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएं और कोरोना रोकने में सहयोग करें।
- डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़