फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLAs will get stenographers at district headquarters

विधायकों को जिला मुख्यालय पर मिलेंगे आशुलिपिक, स्पीकर की चिट्ठी के बाद प्रदेश सरकार ने जारी किए आदेश

Wed, 18 Aug 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
MLAs will get stenographers at district headquarters
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायकों के लिए अच्छी खबर है। सभी विधायकों को जिला मुख्यालय पर स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) मिलेंगे। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की चिट्ठी पर सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिला केंद्र पर विधायकों को डीसी यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

स्पीकर को कुछ विधायकों ने इस संबंध में पत्र लिखा था। उन्होंने विधानसभा की सदस्योपयोगी पुस्तिका में वर्णित नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विधायकों को अपने कामकाज के लिए स्टेनोग्राफर देने का प्रावधान है, लेकिन यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए गुप्ता ने सरकार को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि सरकार ने उनके पत्र को अमलीजामा पहना दिया है। जनप्रतिनिधि के नाते विधायकों को अनेक सार्वजनिक काम करने होते हैं। इसके लिए उन्हें स्टेनोग्राफर की सेवा उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। 12 अगस्त को मुख्य सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें सभी डीसी को विधायकों के लिए स्टेनोग्राफर उपलब्ध करवाने को कहा गया है। डीसी यह व्यवस्था अपने स्टाफ या स्थानीय निकाय विभाग से कर सकते हैं। गुप्ता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आजकल विधायी कामकाज के साथ-साथ क्षेत्र के काम भी बढ़ गए हैं। सरकार ने स्टेनोग्राफर उपलब्ध करवाने का निर्णय लेकर विधायकों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed