{"_id":"6189833d5ce6922a9a00a2b2","slug":"mla-sent-letter-to-dc-to-prevent-dengue-outbreak-pkl-office-news-pkl432389421","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए डीसी को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए डीसी को पत्र भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी ने पंचकूला डीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसकी चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही हैं कि खानापूर्ति के तौर पर फॉगिंग के अलावा सही ढंग से गांवों में भी फॉगिंग नहीं की गई। इसका परिणाम यह है कि गांव से भी लोग लगातार डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। सबसे जरूरी तो डेंगू की दस्तक से पहले ही प्रशासन को अलर्ट रहना चाहिए था लेकिन, अब इस बीमारी की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा गांवों शहरों और जिले के हर कोने में फॉगिंग करवाने की जरूरत है। डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए कदम उठाए जाएं। जैसा कि सरकारी अस्पतालों में सीबीसी टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। इसकी वजह से लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में मोटी रकम देकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
लोगों को जल्द दिलाएं राहत
हेल्थ डिपार्टमेंट भी डेंगू से निपटने की दिक्कतों को दूर करने के लिए कदम उठाएं। इस भयंकर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लोगों को जल्द राहत दिलाने का भी काम किया जाए। लोगों के लक्षण नजर आने पर उनके टेस्ट की भी घर के नजदीक सुविधा की जाए। सीबीसी टेस्ट के लिए ज्यादा उपकरणों की भी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जितना ज्यादा संभव हो चुके सके डेंगू से पीड़ित लोगों का उपचार सरकारी अस्पतालों में करने के भी ठोस प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में मोटी रकम न चुकानी पड़े।