फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA participated in the havan-puja at the ancient Shri Kali Mata Temple on Mahanavami.

Panchkula News: महानवमी पर प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन-पूजन में शामिल हुईं विधायक

Wed, 21 Oct 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA participated in the havan-puja at the ancient Shri Kali Mata Temple on Mahanavami.
फोटो सहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर कालका स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने आहुतियां अर्पित कर मां काली से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
हवन-यज्ञ के बाद विधायक ने कंजक पूजन किया। इसके बाद श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर सभी के कल्याण के लिए अरदास की। उन्होंने प्रदेशवासियों और कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महानवमी पर मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर पूरे प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी आस्था और संस्कारों का प्रतीक है। यह परंपरा बेटियों के सम्मान और आदर का संदेश देती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशोरी शर्मा और मंदिर सचिव पृथ्वीराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed