फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ministry issued notification for Orbital Rail Corridor

ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ministry issued notification for Orbital Rail Corridor
चंडीगढ़। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सक्षम प्राधिकारी ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी थी, जिसे स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की अधिसूचना के साथ ही केंद्र सरकार ने जिला सोनीपत में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना के निष्पादन, रखरखाव, प्रबंधन और संचालन के उद्देश्य से भूमि का अधिग्रहण करने की घोषणा कर दी है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए केएमपी के साथ-साथ 5,618 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह विशेष ‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार करनाल-यमुनानगर, जींद-हांसी रेलवे लाइन स्थापित करने की शुरुआती कार्रवाई में जुटी हुई है। मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन सेक्टर-22 साइबर सिटी तक, फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेजागला चौक से सेक्टर-21 द्वारका और दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल आरआरटीसी कॉरिडोर तक नई मेट्रो परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास को गति देने के लिए हिसार में एकीकृत विमानन हब बना रही है। यह करीब 7200 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 4720 करोड़ रुपये है। गुरुग्राम में अत्याधुनिक हेली हब भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed