फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ministers offered prayers at Gurdwara Sis Ganj Sahib

Panchkula News: मंत्रियों ने की गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास

Sat, 25 Oct 2025 09:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Ministers offered prayers at Gurdwara Sis Ganj Sahib
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शनिवार को नई दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास करके श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले स्मृति कार्यक्रमों का आगाज किया। अब पूरा माह समूचे पंजाब मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जबकि मुख्य कार्यक्रम 23 से 25 नवंबर को श्री आंनदपुर साहिब में संपन्न होंगे।
अरदास में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, तरुनप्रीत सिंह सौंद, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और डॉ. बलबीर सिंह, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार छब्बेवाल, राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

सभी लाल किला से नंगे पांव गुरुद्वारा सीस गंज साहिब माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के पवित्र शहीदी स्थलों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने गुरु के प्रति अपार श्रद्धा में अतुलनीय बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों ने लोगों को गुरु जी के प्रेम, धर्मनिरपेक्षता, धार्मिक सहिष्णुता, धार्मिक स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सार्वभौमिक संदेश का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गुरु साहिब द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के संदेश को फैलाने का है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस भव्य आयोजन को उचित ढंग से मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
मंत्रियों ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और पूरी दुनिया के लिए मिसाल कायम की। मंत्रियों ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं और सिख संगत से इन आयोजनों में भाग लेने की अपील की।


सभी जिलों में होंगे लाइट एंड साउंड शो
सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 1 से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान जीवन और शिक्षाओं को दर्शाएंगे। गुरु साहिब जी से संबंधित कस्बों और नगरों में कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को गुरु जी के दर्शन, उनके बलिदानों और शांति और मानवता के सनातन संदेश से अवगत कराना है, जो पूरी दुनिया में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में भव्य आयोजन करेगी। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बुलाया जाएगा, जिसमें विशिष्ट हस्तियां गुरु साहिब के दर्शन, उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान और धार्मिक स्वतंत्रता पर अपने विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed