फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Millions of people suffer from cancer in the country: Dr. Rajeshwar

देश में लाखों लोग कैंसर ग्रसित : डॉ. राजेश्वर

Thu, 04 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Millions of people suffer from cancer in the country: Dr. Rajeshwar
पंचकूला। 30 लाख से ज्यादा लोग कैंसर से ग्रसित हैं, जबकि 17 लाख केस नए सामने आ रहे हैं। हर वर्ष पांच लाख से ज्याद लोगों की जान जा रही है। देश में 70 फीसदी कैंसर के मरीज एडवांस स्टेज पर हैं। देश में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट और माउथ कैंसर के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीमारी को जागरूकता से रोक सकते हैं। यह कहना है पारस अस्पताल पंचकूला के कैंसर विभाग के डायरेक्टर डॉ. बिग्रेडियर राजेश्वर सिंह का। वह बुधवार को कैंसर डे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सही खुराक, व्यायाम व अच्छी जीवन शैली से कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंसर होने की स्थिति में जल्द इलाज शुरू करवाना जरूरी है। महिलाओं में ब्रेस्ट व गर्भाश्य का कैंसर आम हो रहा है, जबकि पुरुषों में फेफड़ों व लीवर का कैंसर ज्यादा होता है। डॉ. राजन साहू ने कहा कि विश्व में मुंह के कैंसर के मरीजों की गिनती में भी बड़ा इजाफा हो रहा है। तंबाकू आदि बुरी आदतों ने मुंह के कैंसर के रोगियों की गिनती को बढ़ाया है। महिलाओं को अपनी ब्रेस्ट की देखभाल की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए व थोड़ी बहुत समस्या दिखाई देने पर मैमोग्राफी या छाती का एक्स-रे करवाना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी सर्वाइकल कैंसर से भी ज्यादा
डॉ. दीपक सिंगला ने कहा कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर ने सर्वाइकल कैंसर को नए युग की सबसे आम और घातक जानलेवा बीमारी के रूप में ले लिया है। कैंसर रेडिएशन के कंस्लटेंट डॉ. परनीत सिंह ने कहा कि रहन-सहन के तरीकों के कारण कैंसर के रोगियों की गिनती में इजाफा हो रहा है व यह स्थिति आगामी दो दशकों तक 70 फीसदी तक बढ़ने वाली है। डॉ. जगनदीप सिंह ने बताया कि पारस अस्पताल में हड्डियों के कैंसर की भी सुविधा मुहैया करवाई गई है। न्यूकिलियर मेडिसन के कंस्लटेंट डॉ. अनुपम गाबा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पी.ई.टी. स्कैन द्वारा कैंसर की मौजूदगी का पता लग सकता है। इस मौके पर पारस अस्पताल पंचकूला के प्रमुख आशीष चड्ढा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed