फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Milan ceremony .. Anuj in dance and Karisma were first in singing

मिलन समारोह.. डांस में अनुज और गायन में करिश्मा रहीं प्रथम

Wed, 10 Feb 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Milan ceremony .. Anuj in dance and Karisma were first in singing
मिलन समारोह के विजेता प्रतिभागी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहीद सिपाही पृथ्वी सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली के विद्यार्थियों ने माउंट लिट्रा जी स्कूल कोट में मिलन समारोह आयोजित किया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आपस में मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। डांस प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा स्कूल के अनुज सोहल और हर्ष बंसल ने क्रमश: पहला, दूसरा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली के विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली की करिश्मा ने प्रथम और हर्षदीप ने तृतीय स्थान जबकि माउंट लिट्रा स्कूल की गौरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा स्कूल की सलौनी, गौरी ने पहला और दूसरा जबकि संयुक्त रूप से अमनप्रीत व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली की तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर माउंट लिट्रा स्कूल की निदेशक अमिता सिंगला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर माउंट लिट्रा जी स्कूल की निदेशक अमिता सिंगला और प्रवक्ता अंग्रेजी रंजना ने रत्तेवाली स्कूल की गणित की प्रवक्ता निशु मदान, ड्राइंग की अध्यापिका सुनीता शर्मा और विद्यार्थियों का स्वागत किया। रत्तेवाली के विद्यार्थियों ने सभी विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पूर्व सभी विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में जाकर वहां उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त की। मिलन समारोह में करवाई गई प्रतियोगिताओं में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed